Punjab news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Punjab news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 7 मार्च 2021

नगर सरकार:राज्य निर्वाचन आयोग की 30 अप्रैल तक निकाय चुनाव कराने की तैयारी

नगर सरकार:राज्य निर्वाचन आयोग की 30 अप्रैल तक निकाय चुनाव कराने की तैयारी


  • चुनावों की तारीख का 15 मार्च तक हो सकता है ऐलान,

  • राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कलेक्टरों से इलेक्शन मोड में रहने को कहा

राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 407 में से 344 नगरीय निकायों के चुनाव कराने की तैयारी कर ली है। यह माना जा रहा है कि 30 अप्रैल तक चुनाव प्रक्रिया संपन्न करा ली जाएगी। नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर शनिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह ने कलेक्टरों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कलेक्टरों से इलेक्शन मोड में रहने को कहा है।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में किसी तरह की कोई गलती नहीं होना चाहिए। यह पहला मौका है जब आयोग ने कलेक्टरों को चुनाव तैयारियों को लेकर स्पष्ट तौर पर निर्देश जारी किए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग की चुनाव तैयारियों से स्पष्ट है कि अगले सप्ताह यानी 15 मार्च तक नगर सरकार के चुनावों की तारीख का ऐलान हो सकता है। प्रदेश में दसवी और बारहवीं की बोर्ड परिक्षाएं 30 अप्रैल से 18 मई तक होना है। आयोग की मंशा है कि इसके पहले चुनाव प्रक्रिया संपन्न करा ली जाए। क्योंकि नगरीय निकायों के बाद पंचायतों के चुनाव भी कराए जाना है, जिनके बोर्ड परीक्षाओं के बाद होने के आसार हैं।

पुलिस बल

नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर अब आयोग की पुलिस बल की उपलब्धता को लेकर गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय से चर्चा होना है। अगले दो से तीन में आयोग राजनीतिक दलों से भी इस बारे में चर्चा हो सकती है। इसके बाद आयोग चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है।

विधानसभा सत्र

नगरीय निकाय चुनावों की तारीखों के एलान में विधानसभा सत्र आड़े नहीं आएगा। अभी विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इस बीच आयोग नगर सरकार के चुनावों का एलान कर सकता है। इसमें सत्र आड़े नहीं आएगा।

5 राज्यों के चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग की निकाय चुनाव कराए जाने के लिए अलग से ईवीएम की व्यवस्था है। इसके साथ ही टेक्निकल स्टाफ भी है। इसलिए पांच राज्यों के चुनाव से नगरीय निकाय चुनावों का कोई लेना-देना नहीं है। सिर्फ दमोह उपचुनाव की तारीखों पर जरूर आयोग की नजर है।

कलेक्टरों को निर्देश– ये सभी तैयारी पूरी कर लें

शनिवार, 6 मार्च 2021

ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर:मंदिर में न डिस्टेंसिंग-न मास्क, कुछ दिन बाहरियों पर रोक ही विकल्प

ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर:मंदिर में न डिस्टेंसिंग-न मास्क, कुछ दिन बाहरियों पर रोक ही विकल्प


एक अपील- इस शिवरात्रि पर महाकाल को दूर से करें संयम का प्रणाम

ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्र के चलते देशभर से श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। मंदिर परिसर में इन श्रद्धालुओं द्वारा कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा। न मास्क और न सोशल डिस्टेंसिंग। इन हालातों में महाशिवरात्रि पर आने वाले श्रद्धालुओं के कारण संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। मंदिर के पुजारी, भक्त, सामाजिक कार्यकर्ता, होटल व्यवसायी सभी का मत है कि राज्य सरकार को अन्य प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं पर रोक लगाना चाहिए। खासकर उन प्रदेशों से आने वालों को रोकना जरूरी है, जहां कोरोना ने फिर से पैर पसार लिए हैं।

महाकालेश्वर मंदिर में ऑनलाइन प्री-परमिशन और 250 रुपए की दान रसीद से ऑफलाइन दर्शन कराए जा रहे हैं। जो श्रद्धालु प्री-परमिशन नहीं करा पाते उनके लिए मंदिर समिति ने दो जगह हाथोंहाथ प्री-परमिशन काउंटर भी लगाए हैं। महाशिवरात्रि 11 मार्च को है तथा 12 मार्च की सुबह तक यह पर्व मनाया जाता है। इसलिए दो दिन मंदिर में देशभर के श्रद्धालु उमड़ते हैं। दर्शन के लिए जद्दोजहद होती है। हालांकि राज्य सरकार ने घोषणा की है कि महाशिवरात्रि पर 11 व 12 मार्च को कुल 25 हजार श्रद्धालुओं को प्री-परमिशन दी जाएगी।


लेकिन यह तय नहीं किया है कि यह श्रद्धालु केवल प्रदेश के होंगे या देश-विदेश के। मंदिर समिति के प्रशासक नरेंद्र सूर्यवंशी कहते हैं कि प्री-परमिशन कोई भी श्रद्धालु ले सकता है। यह कैसे तय किया जा सकता है कि किस जगह का श्रद्धालु दर्शन करेगा, किस जगह का नहीं। हमने केवल दर्शनार्थियों की संख्या कम की है। कोरोना गाइड लाइन का पालन कराते हुए दर्शन सुविधा दी जाएगी। सुरक्षा के सभी बंदोबस्त किए जाएंगे।

वहां से भी श्रद्धालु आ रहे जहां ज्यादा संक्रमण
मंदिर में अभी उन सभी प्रदेशों से श्रद्धालु आ रहे हैं, जहां ज्यादा संक्रमण है। इन प्रदेशों में महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, यूपी, बिहार प्रमुख हैं। महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर इन्हीं प्रदेशों से ज्यादा यात्री आते हैं। इन यात्रियों को मंदिर परिसर में कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करते देखा जा सकता है।
अभी ऐसे हालात : हर काउंटर और कतार में भीड़
प्रशासन के दावे की हकीकत मंदिर में मौजूदा दर्शन व्यवस्था से सामने आ जाती है। काउंटरों से लेकर कतार तक भीड़ का चेहरा बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नजर आ रहा है।

लोग बोले- व्यापक प्रचार और चेकिंग व्यवस्था जरूरी
मंदिर समिति के पूर्व सदस्य प्रदीप पुजारी कहते हैं प्रशासनिक व्यवस्था का व्यापक प्रचार होना चाहिए कि केवल 25 हजार को ऑनलाइन परमिशन पर ही प्रवेश मिलेगा। मंदिर में बिना जांच, बिना मास्क, बिना सैनिटाइजर एक भी व्यक्ति प्रवेश नहीं करे, यह पुख्ता प्रबंध हो।

सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश जायसवाल कहते हैं कि महाकाल के प्रति लोगों की असीम आस्था है। कोई भी प्रतिबंध उन्हें नहीं रोक सकता, यह हम पिछले श्रावण में देख चुके हैं। ऐसे में जितनी सावधानी हम बरत सकते हैं, उसका प्रबंध करना चाहिए।

पूर्व महापौर मीना जोनवाल मानती हैं कि हालाकि श्रद्धालुओं के आने पर प्रतिबंध लगाना आस्था पर रोक जैसा है लेकिन परिस्थितियों में श्रद्धालुओं को संक्रमण से बचाना हमारी जिम्मेदारी है। सरकार ने संख्या तय कर अच्छा निर्णय लिया है, अब प्रशासन व्यवस्था करे।

समिति सदस्य आशीष पुजारी का कहना है कि मंदिर के सभी पुजारियों, पुरोहितों, उनके प्रतिनिधियों, कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों को वैक्सीन लगाना चाहिए। मंदिर में पर्व के चलते श्रद्धालुओं का आवागमन बढ़ गया है। ऐसे उनकी सुरक्षा जरूरी है।

Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

फिल्मी अंदाज में अपहरण की काेशिश:भाई बोला-  रात में बहन को उठाने आए थे 15 बदमाश, बचाने दौड़ा तो बदमाशों ने हथियार और डंडे से पीटा, 4 पर केस दर्ज - New!

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भास्कर इंटरव्यू:मेरा मानना है कि अच्छी फिल्में बनाई नहीं जाती, मगर फिल्म बन जाती हैं...आदित्य ओम

भोपाल में आज के इवेंट्स:भारत भवन में मीता पंडित और सुरेखा धारकर भट का गायन; रवींद्र भवन में ‘ठाकुर रणमत सिंह’’ नाटक का मंचन, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी न्यायिक अकादमी:न्याय की पाठशाला में जुड़ेगा नया अध्याय, मंथन से निकलेगी प्रशिक्षण की बेहतरीन राह - New!

Chhattisgarh news

Delhi news

शुक्रवार, 5 मार्च 2021

कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल:डीई मैडम को उठा लाना, केस कांग्रेस लड़ लेगी; हश्र- पुलिस ने उठाया, जेल भेजा, कांग्रेसी जुटे पर कोई बचा न पाया

कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल:डीई मैडम को उठा लाना, केस कांग्रेस लड़ लेगी; हश्र- पुलिस ने उठाया, जेल भेजा, कांग्रेसी जुटे पर कोई बचा न पाया


गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों का एसपी ऑफिस के बाहर हंगामा

पिपरिया में भरी सभा में बिजली कंपनी की महिला अधिकारी को उठवाने के धमकी देने और किसानों को उकसाने के मामले में कांग्रेस प्रदेश सचिव पुष्पराज पटेल को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। उन्हें बुधवार रात पिपरिया पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। उन्हें रिहा कराने समर्थन में सैंकड़ों कांग्रेसियों ने एसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया लेकिन जेल जाने से नहीं बचा पाए।

पटेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी पीपल चौक पर एकत्र हुए। कलेक्टर के नाम ज्ञापन एसडीएम आदित्य रिछारिया काे साैंपा गया। जुलूस निकालकर, नारेबाजी करते हुए एसपी ऑफिस पहुंचे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने एसपी संताेष सिंह गाैर से मिलकर ज्ञापन साैंपा। कांग्रेस नेताओं का आराेप है कि पुष्पराज पटेल पर एट्राेसिटी एक्ट की धाराएं द्वेषवश लगाई गईं हैं। उनके खिलाफ लगाईं गईं धाराएं समाप्त कर केस का खत्मा लगाया जाना चाहिए।

आज लगाएंगे आवेदन

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाअध्यक्ष आशाेक दुबे और कपिल फाैजदार ने बताया एसपी से माेकलवाड़ा गांव की स्थिति से अवगत कराया है। कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल का वीडियाे साेशल मीडिया पर देखा जा सकता है। उन्हाेंने किसी प्रकार से अभद्रता नहीं की है। द्वेषतापूर्वक कार्रवाई की गई है। एसपी ने मामले में दाेबारा से जांच का आश्वासन दिया है।

यह है मामला : माेकलवाड़ा मामले के विराेध में दिया था मंच से बयान

मोकलवाड़ा में बीते दिनों बिल वसूलने गए बिजली कंपनी स्टाफ और ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ था। मारपीट में जेई, लाइनमैन सहित अन्य लोग घायल हुए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली अधिकारियों ने परिवार के लोगों के साथ अभद्रता की। किसानों और ग्रामीणों के समर्थन में बुधवार को पिपरिया में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही थी। तभी कांग्रेस प्रदेश सचिव पटेल ने डीई पूनम तुमराम काे उठाकर लाने के लिए किसानों को उकसाया था। पटेल काे बुधवार रात गिरफ्तार कर काेतवाली लाए थे।

पहले से 7 केस दर्ज

पटेल के खिलाफ साेहागपुर थाने में पहले से 7 केस दर्ज हैं। उनकी जमानत हाेने में परेशानी आ सकती है। 2014 से अब तक उन पर रास्ता राेकने, लाेकसेवक आदेश न मानकर गैरहाजिर रहना, भड़काने, आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हैं।

कांग्रेसी बाेले- पटेल ने नहीं कहे अपशब्द, केस झूठा, इसे खत्म करें

पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने बताया पुष्पराज पटेल ने भी अपने भाषण में बिजली कंपनी की महिला अधिकारी के खिलाफ काेई अपशब्द नहीं कहे। यह प्रकरण झूठा है इसे समाप्त कराया जाना चाहिए। पुष्पराज काे जेल से बाहर किया जाना चाहिए। पूर्व में भी इटारसी सहित जिले की अन्य तहसीलाें में बिजली अधिकारियाें ने विराेध करने पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराए हैं।

बिजली कंपनी की महिला अधिकारी ने शिकायत की है

कांग्रेस नेता पिपरिया के माेकलवाड़ा गांव की समस्या काे लेकर आए थे। उन्हाेंने कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल के खिलाफ दर्ज केस के मामले काे लेकर भी ज्ञापन दिया है। पुष्पराज पटेल के खिलाफ एट्राेसिटी एक्ट के तहत बिजली कंपनी की महिला अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई है।

-संताेष सिंह गाैर, एसपी

वैवाहिक कार्यक्रम में बाहर होने से शामिल नहीं हो सका

किसानों के हक में लड़ने वाले पुष्पराज पटेल के खिलाफ पुलिस और सरकार ने द्वेषतापूर्वक कार्रवाई की है। इसकी मैं निंदा करता हूं। पारिवारिक वैवाहिक कार्यक्रम में जिले से बाहर हूं। इसलिए प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सका। पूरी कांग्रेस पुष्पराज पटेल के साथ है। हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे।

Click here all Hindi news


Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भास्कर इंटरव्यू:मेरा मानना है कि अच्छी फिल्में बनाई नहीं जाती, मगर फिल्म बन जाती हैं...आदित्य ओम

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

Chhattisgarh news

Delhi news

सोमवार, 1 मार्च 2021

घराें में भी घुस जाता है पानी:कॉलोनियों के खाली प्लाॅटों में फिल्टर प्लांट का बैक वाॅटर हो रहा इकट्‌ठा

घराें में भी घुस जाता है पानी:कॉलोनियों के खाली प्लाॅटों में फिल्टर प्लांट का बैक वाॅटर हो रहा इकट्‌ठा

घराें में भी घुस जाता है पानी:कॉलोनियों के खाली प्लाॅटों में फिल्टर प्लांट का बैक वाॅटर हो रहा इकट्‌ठा

कई बार की शिकायत पर भी समाधान नहीं

शहर के वार्ड नंबर 14 इंदिरा आवास काॅलाेनी और रामनगर काॅलाेनी के लाेग पास के खाली प्लाॅटाें में फिल्टर प्लांट के बैक वाटर का पानी भरने के कारण परेशान हैं। लाेगाें ने बताया कि बारिश के समय ताे यह पानी उनके घराें के अंदर घुस जाता है। दरअसल वार्ड नंबर 14 में स्थित नपा का फिल्टर प्लांट है जहां नर्मदा से राॅ-वाटर पहुंचता है जिसे फिल्टर किया जाता है।

पानी के फिल्टर की प्रक्रिया के दाैरान बैक वाॅटर काे कच्चे नाले के माध्यम से बहाया जाता है। कच्चे नाले में कचरा एकत्र हाेने के कारण यह पानी इंदिरा आवास और अन्य काॅलाेनियाें में घुस रहा है। काॅलाेनियाें में खाली पड़े प्लाटाें में यह पानी भरा रहता है। पानी सड़ने के कारण यहां गंदगी हाे रही है अाैर बीमारियाें का प्रकाेप बढ़ने की आशंका है। कच्चा नाला आगे जाकर न्यास काॅलाेनी के नाले से मिला है, लेकिन नाले में कचरा एकत्र हाेने के कारण पानी आगे की ओर बहने के बजाए खाली प्लाॅटाें पर फैल रहा है।

फिल्टर प्लांट का बैक वाॅटर पिछले 6 साल से नाले के माध्यम से बह रहा है। नपा दल ने पाया कि यहां लाेगाें ने नालियाें का पानी राेक लिया है, जिसके कारण यह परेशानी हाे रही है। लाेग अपने घराें के सामने से पानी काे न राेकें ताे पानी प्लाॅटाें पर नहीं भरेगा।
आरसी शुक्ला,एई नपा

नपा अधिकारियाें की शिकायत पर समाधान नहीं
इंदिरा आवास काॅलाेनी, रामनगर के रहवासियाें जमील खान, कैलाश अहिरवार और शुभम ने बताया कि फिल्टर प्लांट के बैक वाटर के लिए पक्के नाले के निर्माण काे लेकर नपा अधिकारियाें से कई बार शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। नाले के पानी के कारण आसपास के प्लाटाें पर कीचड़़ हाे चुका है। यहां जेसीबी मशीन काम नहीं करती है। रहवासी खाली प्लाटाें पर भर रहे पानी के कारण परेशान हैं। लंबे समय से पानी भरा हाेने के कारण यह सड़ने लगा है और बदबू फैल रही है। इससे क्षेत्र में बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है।

Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Haryana

Healthnews

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से - New!

खतरा अभी टला नहीं:7 दिन पहले रोज 20-25 मरीज भर्ती हो रहे थे, अब संख्या 49 पर पहुंची

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका - New!

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh

गुरुवार, 5 नवंबर 2020

पटियाला समेत सूबे के 5 बड़े जिलों में हवा की बिगड़ी क्वालिटी, प्रदूषण बढ़ने से विजिबिलिटी 500 मीटर हुई

पटियाला समेत सूबे के 5 बड़े जिलों में हवा की बिगड़ी क्वालिटी, प्रदूषण बढ़ने से विजिबिलिटी 500 मीटर हुई

पटियाला समेत सूबे के 5 बड़े जिलों में हवा की बिगड़ी क्वालिटी, प्रदूषण बढ़ने से विजिबिलिटी 500 मीटर हुई

सूबे की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। जहां पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ रही है, वहीं स्माॅग से सांसों संबंधी रोग व आंखों में जलन एक बार फिर बढ़ने लगी है। खुले इलाकों में पड़ रही हल्की धुंध में मिक्स हो चुका पराली का धुंआ, धूल और गाड़ियों-फैक्टरियों के प्रदूषण के मिक्स होने से स्माॅग के हालात बनने से विजिबिलिटी 500 मीटर तक रह गई है। जबकि प्रदूषण इस समय काफी ज्यादा हवा में बढ़ने से एयर क्वालिटी की गुणवत्ता बिगड़ चुकी है।

जालंधर, अमृतसर, लुधियाना-बठिंडा की हवा भी खराब

लॉकडाउन के बाद पहली बार पटियाला में पीएम-2.5 का लेवल 311 तक पहुंच गया है। जालंधर में 295, अमृतसर में 293, लुधियाना में हवा प्रदूषण का लेवल 280 व बठिंडा में 239 तक रिकाॅर्ड हुआ। इस तरह पंजाब के पांच बड़े शहर इस समय प्रदूषण बढ़ने से पूअर केटेगरी में आ चुके हैं। जो बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं के लिए काफी खतरनाक है।

सूबे में रातें ठंडी पर दिन में गर्मी, अभी 5 दिन बारिश नहीं
पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद सूबे में रातें तो ठंडी हो गई हैं परन्तु दिन का पारा अभी भी रात के मुकाबले ज्यादा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिन बारिश नहीं होगी। 9 नवंबर के बाद कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक सूबे को सूखी ठंड व प्रदूषण से तभी राहत मिलेगी, जब बारिश होेगी। बुधवार को सूबे के अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री पटियाला में रहा, जबकि न्यूनतम पारा 10.5 डिग्री जालंधर में रिकॉर्ड हुआ।




Add caption
तस्वीर लुधियाना की है।



आज दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक हाईवे पर न जाएं, 100 से ज्यादा जगह हाईवे जाम किए जाएंगे

आज दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक हाईवे पर न जाएं, 100 से ज्यादा जगह हाईवे जाम किए जाएंगे

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के खिलाफ वीरवार को देश की सभी किसान जत्थेबंदियों की ओर से प्रदर्शन किए जाएंगे। पंजाब में 100 से ज्यादा स्थानों पर राष्ट्रीय व स्टेट हाईवे जाम किए जाने की तैयारी किसान संगठनों की कर ली है। भाकियू एकता उगराहां के पंजाब प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां और प्रदेश महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने बताया,भाकियू उगराहां की ओर से पंजाब के 14 जिलों में 35 स्थानों पर बड़ी तादाद में नौजवानों और महिलाओं के बड़े जलसे कर हाईवे जाम किए जाएंगे।

किसान नेताओं ने कहा कि सूबा सरकार की ओर से दिल्ली में धरना लगाने पर भी केंद्र सरकार ने पंजाब की बात नहीं सुनी। जिसका किसान संगठनों को दुख एवं रोष है। उन्होंने कहा, केंद्र मालगाड़ियों को नहीं चलाने के पीछे स्टेशनों पर किसानों के धरनेे की बात कर रहा है। इसलिए अब किसान अपने मोर्चों कोे स्टेशन से पीछे हटा कर स्टेशनों पर बने पार्कों में शिफ्ट करेंगे। ताकि केंद्र के पास कोई बहाना नहीं बचे।

इधर, राहत...
28 जत्थेबंदियां बोलीं-20 नवंबर तक नहीं रोकेंगे मालगाड़ियां

किसान संगठनों के रेल राेकाे अांदाेलन से जरूरी सामान की ढुलाई ठप है। बुधवार काे चंडीगढ़ में हुई 28 किसान जत्थेबंदियाें की मीटिंग में फैसला लिया गया कि 20 नवंबर तक मालगाड़ियाें को नहीं रोका जाएगा। जम्हूरी किसान सभा के महासचिव कुलवंत सिंह संधू ने कहा, केंद्र सरकार का रवैया किसान व पंजाब विराेधी है। खाद, यूरिया, काेयला, हाेजरी व अन्य सामान की सप्लाई के लिए 20 नवंबर तक मालगाड़ियां नहीं राेकने का फैसला किया गया है। टाेल प्लाजा, बड़े भाजपा नेताओं व कार्पाेरेट घरानाें के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा। यात्री गाड़ियाें पर फैसला नहीं लिया गया है। वहीं, भाकियू (एकता उगराहां) राजपुरा और मानसा और किसान मजदूर संघर्ष कमेटी अमृतसर में ट्रैक पर धरना दे रही है।



Do not go on the highway from 12 noon to 4 pm today, more than 100 places will be jammed.



डाॅक्टर गुप्ता की तलाश में न्यू जवाहर नगर में रेड अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त, परिवार ने कहा- मंगलवार रात से घर नहीं आए

डाॅक्टर गुप्ता की तलाश में न्यू जवाहर नगर में रेड अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त, परिवार ने कहा- मंगलवार रात से घर नहीं आए

डाॅक्टर गुप्ता की तलाश में न्यू जवाहर नगर में रेड अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त, परिवार ने कहा- मंगलवार रात से घर नहीं आए

शहीद ऊधम सिंह नगर स्थित रतन अस्पताल के डॉ. बलराज गुप्ता की तलाश में बुधवार तड़के पुलिस ने उनके न्यू जवाहर नगर स्थित घर पर रेड की। पुलिस ने पूरे घर में तलाश की लेकिन डाॅ. गुप्ता नहीं मिले। फैमिली ने कहा कि वह रात से घर नहीं आए हैं। इससे पहले आधी रात को पुलिस जांच के लिए रतन अस्पताल गई और अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ-साथ डीवीआर, रजिस्टर और पर्ची कब्जे में ली है। थाना-4 में डाॅ. गुप्ता और पूनम के खिलाफ जिला एप्रोप्रिएट अथॉरिटी की चेयरमैन व सिविल सर्जन गुरिंदर कौर चावला की शिकायत पर पीसी-पीएनडीटी एक्ट और आईपीसी की धारा 420 व 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है।


उधर, एसीपी हरसिमरत सिंह का कहना है कि डाॅ. बलराज गुप्ता की तलाश में रेड की गई, मगर वे फरार हैं। उन्होंने कहा कि केस की गहराई से जांच की जा रही है। रतन अस्पताल में आधी रात को टीम जांच के लिए गई। तड़के एसएचओ रछपाल सिंह और एएसआई सुच्चा सिंह ने न्यू जवाहर नगर स्थित कोठी पर रेड की। पुलिस को जांच में पता चला कि पूनम कबूलपुर की रहने वाली है।
बता दें कि मिशन डिस्कवरी डिटेक्टिव सर्विस की टीम के सदस्य रतन अस्पताल में पहुंचे। एजेंसी को पंजाब सेहत विभाग ने हायर किया है। यहां पर गर्भवती परमिंदर कौर की जांच कर सौदा पूनम ने 25000 रुपए में किया था। परमिंदर कौर को बताया गया कि उनके पेट में पल रही संतान लड़की है। हालांकि डॉ. बलराज गुप्ता सभी आरोपों से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके अस्पताल में न तो कोई जांच हुई है और न ही कोई पैसा लिया गया। डाॅक्टर कहते हैं कि महिला ने टेस्ट करने के लिए कहा था, मगर उन्होंने इनकार कर दिया।



डॉ. बलराज गुप्ता



यूको बैंक लूटकांड के आरोपी सतपाल सत्ता और गिंदा गिरफ्तार, पिस्टल बरामद, यूको बैंक लूटकांड के आरोपी सतपाल सत्ता और गिंदा गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

यूको बैंक लूटकांड के आरोपी सतपाल सत्ता और गिंदा गिरफ्तार, पिस्टल बरामद, यूको बैंक लूटकांड के आरोपी सतपाल सत्ता और गिंदा गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

यूको बैंक लूटकांड के आरोपी सतपाल सत्ता और गिंदा गिरफ्तार, पिस्टल बरामद, यूको बैंक लूटकांड के आरोपी सतपाल सत्ता और गिंदा गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

आदमपुर के कालरा गांव में यूको बैंक में 20 दिन पहले लूट की वारदात कर गार्ड की गोली मारकर हत्या करने वाले लुटेरे सतपाल सिंह सत्ता और उसके साथी गुरविंदर सिंह गिंदा को दिल्ली स्पेशल सेल की पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस मान कर चल रही है कि यह वहीं पिस्टल है, जिससे सत्ता ने बैंक गार्ड सुरिंदर पाल को गोली मारी थी। पंजाब पुलिस दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। जब स्पेशल सेल ने सत्ता को पकड़ा तो वह हाथ छुड़वा कर भाग निकला था, मगर टीम ने उसे पीछा करके उसे पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो एक पिस्टल बरामद हुआ। पूछताछ में सत्ता और गिंदा ने माना कि पंजाब पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इसलिए वह उनसे बच कर यहां आ गए थे। कुछ दिन शरण लेने के बाद राजस्थान या महाराष्ट्र जाना था।

पुलिस रेड से परेशान होकर हिमाचल से भाग गए थे दोनों
प्राथमिक पूछताछ में सत्ता ने माना कि यूको बैंक लूट के बाद उनके 4 साथी पकड़े गए थे। जालंधर और होशियारपुर पुलिस पीछे लग गई थी। दोनों पुलिस ने दसूहा, तलवाड़ा और हिमाचल प्रदेश में उनके कई ठिकानों पर रेड की थी। हिमाचल में वे पकड़े जाने वाले थे, मगर रेड के कुछ देर पहले ही आ गए थे। इसके बाद वे होशियारपुर से बस से दिल्ली आ गए थे।

पहले पकड़े गए 4 साथी भेजे जा चुके हैं जेल

15 अक्टूबर की दोपहर गांव कालरा स्थित यूको बैंक में 4 नकाबपोश लुटेरे आ धमके थे। लुटेरे देखकर गार्ड सुरिंदर पाल बहादुरी दिखाते हुए उनसे भिड़ गया था। एक लुटेरे ने गार्ड को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। लुटेरे बैंक से 5.97 लाख रुपए लूटकर ले गए थे। लुटेरे एक बाइक और स्कूटी पर आए थे। देहात पुलिस ने उनका रूट क्लियर कर एक लुटेरे सुरजीत सिंह जीता को पकड़ किया था।

दूसरे दिन होशियारपुर पुलिस ने होशियारपुर के कोठे प्रेम नगर, हरियाना के रहने वाले सत्ता के चचेरे भाई बलविंदर सिंह सोनू, सुखविंदर सिंह सुक्खा और सुनील दत्त वासी घुगियाल को पकड़ कर उनसे तीन पिस्टल, गार्ड की लूटी गई बंदूक और कैश बरामद किया था। सत्ता का चचेरा भाई किसी भी बैंक लूट में नहीं था, मगर वह उनके वेपन संभाल कर रखता था। जालंधर और होशियारपुर पुलिस के बीच सतपाल सिंह सत्ता वासी हरियाना (होशियारपुर) और गुरविंदर सिंह गिंदा वासी लुधियाणी (होशियारपुर) को पकड़ने के लिए रेस लग गई थी।

अपनी सास समेत 3 लोगों की हत्या कर चुका है सत्ता
सत्ता पहले ही तीन खून कर चुका है। उसने अपनी सास तक की हत्या कर दी थी। सत्ता ने माना कि गार्ड उनसे उलझ रहा था। इसलिए उसे गुस्सा आ गया था। इसके बाद उसने पिस्टल से सीधे उसकी छाती में गोली मार दी थी। सत्ता पर 19 क्रिमिनल केस चल रहे हैं।

आदमपुर में एक, होशियारपुर में लूटे थे तीन बैंक
सत्ता गैंग ने गांव कालरा में 15 अक्टूबर को यूको बैंक लूट कर गार्ड की हत्या की थी। इससे पहले 27 जुलाई को टांडा स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक से करीब 10.80 लाख रुपए लूटे थे। 4 सिंतबर को होशियारपुर के गांव भागोवाल स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा से 5.79 लाख रुपए लूट लिए थे।




आरोपी सतपाल सत्ता और गिंदा ।



कैप्टन का दिल्ली में धरना, बोले- केंद्र सौतेला व्यवहार कर रहा है, कैप्टन विधायकों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे, भाजपा भी आक्रामक

कैप्टन का दिल्ली में धरना, बोले- केंद्र सौतेला व्यवहार कर रहा है, कैप्टन विधायकों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे, भाजपा भी आक्रामक

कैप्टन का दिल्ली में धरना, बोले- केंद्र सौतेला व्यवहार कर रहा है, कैप्टन विधायकों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे, भाजपा भी आक्रामक

मालगाड़ियां न चलने को लेकर पंजाब व केंद्र सरकार के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंत्रियों-विधायकों के साथ बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने कई दिन से ट्रेनें रोक रखी हैं। केंद्र पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। धरने के बाद सीएम ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी की।

कैप्टन राजघाट पर धरना देना चाहते थे पर पुलिस ने अनुमति नहीं दी। वहीं, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस के 8 सांसदों को वीरवार दोपहर 1 बजे मिलने का समय दिया है। रेलवे ने बुधवार दोपहर फोटो जारी कर कर बताया था कि कई जगह अभी भी धरने हैं। पंजाब में कोयले की कमी के कारण रोज 3-4 घंटे तक बिजली की कटौती होने लगी है। खाद की किल्लत है। उद्योगों का स्टॉक बढ़ने लगा है। सीएम ने कहा कि केंद्र राज्य को जीएसटी का हिस्सा नहीं दे रहा। वह दिल्ली में केंद्र से टकराव के लिए नहीं, गरीब किसानों के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ने आए हैं, जिनकी रोजी-रोटी केंद्रीय कानूनों के कारण खतरे में है।

सीएम बोले- जानता हूं राज्यपाल ने बिल आगे नहीं भेजे

मुख्यमंत्री ने कहा, वह जानते हैं कि राज्यपाल ने बिल नहीं भेजे हैं और उन्हें कोई भूमिका अदा नहीं करनी है। वह राष्ट्रीय सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा संबंधी पंजाब की चिंताएं ज़ाहिर करने के लिए राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार पंजाबियों के बलिदान की पृष्ठभूमि में जाकर पंजाब की समस्याओं के हल पर विचार करेगी।

पंजाब में किसानों के विरोध से 32 जगहों पर रेल सेवा ठप, राेज 14.85 कराेड़ का नुकसान : रेलवे

जावड़ेकर बोले- राज्य सरकार की निष्क्रियता का नतीजा
किसान आंदोलन के कारण 32 जगह रेल पटरियाें पर ट्रेनाें का अावागमन ठप है। इस वजह से रेलवे को हर रोज 14.85 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। 24 सितंबर से अब तक रेलवे 1200 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि ट्रैक पर जाम पंजाब सरकार की निष्क्रियता के कारण है। बिजली के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि जितनी बिजली पंजाब को मिलती थी, उतनी केंद्र दे रहा है।

कैप्टन ने कहा- सिर्फ दो स्थानों पर रुकी है रेल लाइन
सीएम ने कहा कि सिर्फ दो स्थानों पर रेलवे लाइन रोकी गई है, जो मुख्य लाइन से बाहर हैं और दो निजी प्लांटों के साथ जुड़ी हैं। अन्य सभी लाइनें खुली हुई हैं। रेल मंत्री को हमने पूरी सुरक्षा का भरोसा भी दिया था।

आपने ही किसानों को भड़काया... कहा था प्रदर्शन पर केस नहीं होगा

बोले- पंजाब के हालात को लेकर केंद्र सरकार गंभीर और चिंतित


सूबे में मालगाड़ियां नहीं चलने को लेकर पंजाब और केंद्र के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। तीन दिन पहले मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को चिट्‌ठी लिखकर पंजाब में मालगाड़ियां चलाने की मांग की थी। इसके जवाब में नड्‌डा ने बुधवार शाम सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम लिखे पत्र में कहा कि पंजाब की स्थिति को लेकर केंद्र पूरी तरह गंभीर और चिंतित है। जो हालात बन गए हैं, उसके लिए कैप्टन अमरिंदर ही जिम्मेदार हैं।

नड्‌डा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के मुताबिक सड़क, रेल ट्रैक जैसे सार्वजनिक स्थलांे पर प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। रोष जताने के और भी कई जरिये हैं। सर्वोच्च न्यायालय की अनदेखी कर मुख्यमंत्री ने आंदोलन कर रहे किसानों को यह कहकर भड़काया कि सरकार उनके खिलाफ केस दर्ज नहीं करेगी। केंद्र सरकार पंजाब में मालगाड़ियां ही नहीं, पैसेंजर ट्रेनें भी चलाना चाहती है। कैप्टन सरकार सुरक्षा मुहैया नहीं करवा रही।

चिट्‌ठी अभी तक नहीं मिली, फिर भी जवाब दे रहा हूं
नड्‌डा ने लिखा कि कैप्टन को किसानों की चिंता नहीं। उन्होंने मुझे नहीं, मीडिया को चिट्‌ठी लिखी। तीन दिन बाद भी कैप्टन की चिट्‌ठी नहीं मिली। मीडिया से मिली जानकारी के बाद आपको इसलिए जवाब दे रहा हूं ताकि किसानों को गुमराह करने की कोशिश कामयाब न हो।

किन मुद्दों पर क्या दिया जवाब

किसानों के गुस्सा शांत करने की बजाय और भड़काया जा रहा है
भाजपा अध्यक्ष ने लिखा, किसानों को शांत करने की बजाय पंजाब सरकार ने आग में घी डालने का काम किया। कहा कि धरने लगाने वालों पर केस नहीं होगा। केंद्र के कानूनों के खिलाफ अपने बिल पास किए।

रेल मंत्री को चिट्‌ठी लिखी लेकिन रेलवे ट्रैक खाली नहीं करवाए गए
जेपी नड्‌डा ने लिखा कि 25 अक्टूबर को आपने रेल मंत्री को चिट्‌ठी लिखकर मालगाड़ियां चलाने की मांग की। मंत्री ने अगले दिन सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए कहा पर आपने धरने हटवाने के प्रयास नहीं किए।

कांग्रेस सरकार सियासत के लिए अपना ही मेनिफेस्टो भूल गई...
चिट्‌ठी में नड्‌डा ने लिखा, तीनों कानूनों पर संसद में चर्चा में कांग्रेस सांसदों ने भी हिस्सा लिया। अब सियासी कारणों से आप अपना मेनिफेस्टो भूल गए। आपने वादा किया था ऐसे ही कानून बनाएंगे।

किसानों के मुद्दे पर सियासत छोड़, बतौर सीएम अपनी जिम्मेदारी समझें
नड्‌डा ने लिखा, आप किसानों के मुद्दों पर सियासत छोड़ बतौर सीएम अपनी जिम्मेदारी समझें। किसानों काे न भड़काया जाए। किसानों की आय बढ़ेगी और वह अपनी फसल कहीं भी बेच सकेंगे।




Captain's picket in Delhi, said - Center is behaving half-hearted, Captain reaches Jantar-Mantar with MLAs, BJP too aggressive



हाईवे पर खुलेंगी दुकानें, अमृतसर वाया कपूरथला और पठानकोट के लिए अंदरूनी रास्तों से जाएं

हाईवे पर खुलेंगी दुकानें, अमृतसर वाया कपूरथला और पठानकोट के लिए अंदरूनी रास्तों से जाएं

हाईवे पर खुलेंगी दुकानें, अमृतसर वाया कपूरथला और पठानकोट के लिए अंदरूनी रास्तों से जाएं

कृषि कानून के खिलाफ विरोध जताते हुए भारतीय किसान यूनियन, किसान संघर्ष कमेटी, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से जिले में वीरवार को 5 जगह हाईवे जाम करेंगे। इस दौरान दोपहर 12 से 4 बजे तक पीएपी चौक, किशनगढ़, अलावलपुर, विधिपुर और प्रतापपुरा की तरफ से शहर में आने वाले सारे रास्ते बंद रहेंगे। किसान संगठनों की तरफ से 11:30 बजे टेंट आदि लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि लोग इससे पहले अपनी मंजिल की तरफ निकल जाएं और किसानों का सहयोग करें।

किसानों ने बताया कि त्योहारों के दिन हैं तो वे दुकानदारों का नुकसान नहीं चाहते। इसलिए वे चाहें तो अपनी दुकानें खोल सकते हैं। बंद के दौरान किसी भी वाहन को हाईवे पर आने-जाने नहीं दिया जाएगा। किसान जत्थेबंदियों ने अली पुली मोहल्ला व अन्य बाजारों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर ये फैसला किया।

सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों ने किसानों के इस फैसले को सराहा और धन्यवाद किया। किसान जत्थेबंदियों ने कहा कि तीन आर्डिनेंस वापस लेने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। 25 नवंबर को जत्थेबंदियां दिल्ली की तरफ कूच करेंगी। उधर, वहीं फिरोजपुर मंडल के डीआरएम राजेश अग्रवाल ने जत्थेबंदियों से रेलवे ट्रैक खाली करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अब त्योहारों में बड़ी गिनती में लोग अपने गांवों को जाते हैं। इसलिए किसानों से अपील है कि वे ट्रैक खाली कर दें।

पंजाब रोडवेज की बसें रोकने का कोई प्लान नहीं
पंजाब रोडवेज की तरफ से आज बसें जारी रहेंगी। जालंधर डिपो-2 के जनरल मैनेजर रणजीत सिंह बग्गा ने बताया कि सरकार की तरफ से बसें बंद करने के कोई निर्देश नहीं मिले हैं। बंद दोपहर 12 से 5 बजे तक है तो यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

इन रास्तों का करें इस्तेमाल... ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट किए हैं। अमृतसर के लिए वाहन विधिपुर से सर्विस रोड पर रहेंगे। करतारपुर से होते हुए कपूरथला से जाएंगे। पठानकोट के लिए वाहन किशनगढ़ से अंदरूनी रास्तों से डायवर्ट होंगे। नकोदर के लिए वाया मिट्ठापुर जाना होगा। लुधियाना के लिए रामामंडी से होकर निकाला जाएगा।



दुकानदारों से मीटिंग के दौरान किसान संगठनों के सदस्य।-भास्कर


समिति सदस्यों ने 50 डेंगू मरीजों के घरों में जाकर किया कीटनाशक दवा का छिड़काव

समिति सदस्यों ने 50 डेंगू मरीजों के घरों में जाकर किया कीटनाशक दवा का छिड़काव

डेंगू के बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए समाजसेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति द्वारा एसडीएम जसपाल सिंह बराड़ की अनुमति के बाद बुधवार को शहर में डेंगू मरीजों के घरों में जाकर कीटनाशक दवा का छिड़काव करवाया गया। पहले दिन संस्था के पास कुल 75 घरों में छिड़काव करने के लिए फोन आया। जिनमें से संस्था के सदस्यों द्वारा 50 घरों में छिड़काव कर दिया, जबकि बाकी के घरों के निरंतर छिड़काव करवाया जाएगा।

समिति के प्रधान राजू चराया ने बताया कि बुधवार को समिति के सेवादारों जगदेव, कर्ण, रवि, राहुल जुनेजा ने इस अभियान के इंचार्ज प्रेम नरूला व सोनू शर्मा के नेतृत्व में कृष्णा नगरी की गली नं 0, गली नं 2, नई आबादी, तारा एस्टेट, गौशाला रोड़, ठाकर आबादी, जोहड़ी मंदिर आदि के डेंगू पीड़ित मरीजों के घरों में जाकर दवा का छिड़काव किया गया। उन्होंने बताया कि यह स्प्रे केवल उन्हीं लोगों के घरों पर की जा रही है जिनके घरों में डेंगू मरीज आने पर डेंगू पीडित लोग संस्था सदस्यों से संपर्क कर छिड़काव करवाने की मांग कर रहे हैं।

मरीजों द्वारा उन्हें भेजी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही घरों में जाकर छिड़काव किया जाता है। चराया ने बताया कि बुधवार को छिड़काव के साथ-साथ संस्था के सदस्यों द्वारा निजी अस्पताल में जाकर बचाव हेतु छिड़काव करवाने संबंधी पोस्टर भी चिपकाए गए।



Committee members went to the homes of 50 dengue patients and sprayed pesticide medicine



माहमूजोइया टोल प्लाजा जलालाबाद में किसान आज करेंगे चक्का जाम

माहमूजोइया टोल प्लाजा जलालाबाद में किसान आज करेंगे चक्का जाम

माहमूजोइया टोल प्लाजा जलालाबाद में किसान आज करेंगे चक्का जाम

भाकियू (एकता उगराहां) द्वारा 31 किसान जत्थेबंदियों के आह्वान पर आज माहमूजोइया टोल प्लाजा, ईजी-डे जलालाबाद, रिलायंस पंप जलालाबाद पर किया गया घेराव 35वें दिन में शामिल हो गया। धरने को संबोधित करते जिला प्रधान गुरविंद्र सिंह मन्नेवाला और जिला मित्र प्रधान सतपाल भोड़ीपुर ने कहा कि 5 नवंबर वीरवार को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक माहमूजोईया टोल प्लाजा रिलायंस पंप जलालाबाद में मुकम्मल चक्का जाम किया जाएगा।

साथ ही किसानों ने कैप्टन सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार के अधिकारी तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी को लिखित तौर पर भेज कर कह रहे हैं कि किसानों की जमाबंदी में लाल लकीर लगाई जाए, के साथ ही डीएसपी जलालाबाद को किसानों और कानून कार्रवाई करने के लिए भेजा गया है। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि यह आदेश तुरंत वापस न लिए तो संबंधित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी सिविल प्रशासन और पंजाब सरकार की होगी। किसान नेताओं ने पंजाब सरकार से दोहरी नीति अपनाने के दोष लगाए। किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब मंडी बोर्ड ने चुप-चुपीते नए ऑर्डिनेंस लागू कर दिए हैं।

मंडी बोर्ड ने एक प्राइवेट फर्म को करोड़ों रुपए की मार्केट फीस की छूट देकर कृषि अॉर्डिनेंसों को पंजाब में लागू कर दिया है। जब अब विवाद हुआ तो पंजाब कृषि बोर्ड के अधिकारी इस पर पर्दा डालने पर जुट गए हैं। आज के धरने को जोगा सिंह भोडीपुर, शेर सिंह चक्क सैदोके, पाला बट्टी, मिंदर सिंह सरपंच, बिशम्भर सिंह घांगा, करतार सिंह पीरेके, जंगीर चंद भोडीपुर, कश्मीर लाल माहमूजोईया आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।




Farmers will jam today in Mahmujoia toll plaza Jalalabad



कूड़ा डंप में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने 2 घंटों में पाया काबू

कूड़ा डंप में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने 2 घंटों में पाया काबू

कूड़ा डंप में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने 2 घंटों में पाया काबू

इंद्रा नगरी रोड पर मुख्य शिव भूमि के पास बनाए गए कूड़ा डंप में बुधवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिसके कारण कूड़े से बदबूदार धुआं उठने लगा और आसपास के लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 7 बजे लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड कर्मचारी तीन दमकल गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।



Fire in garbage dump, fire brigade controlled in 2 hours



प्राइवेट एंबुलेंस में जाने से मरीजों का हो रहा अधिक खर्च

प्राइवेट एंबुलेंस में जाने से मरीजों का हो रहा अधिक खर्च

सिविल अस्पताल अबोहर में प्राइवेट एंबुलेंस का दबदबा ज्यादा होने से सरकारी एंबुलेंस अस्पताल में खड़ी रहती है। इसके चलते सिविल अस्पताल को आर्थिक नुकसान होेने के साथ-साथ निजी एंबुलेंस वाले मरीजों से अच्छी कमाई कर रहे हैं। जहां सरकारी एंबुलेंस ने पिछले महीने मरीजों को लाने और ले जाने में मात्र 3 से 4 चक्कर लगाए हैं तो वहीं प्राइवेट एंबुलेंस संचालक सैकड़ों चक्कर लगाकर चांदी कूट रहे हैं।

सरकारी एंबुलेंस के ड्राइवर सुखमंदर सिंह ने बताया कि वह कई बार इस समस्या के बारे में सिविल अस्पताल के स्टाफ को बता चुके हैं, लेकिन उन्होंने इसका कोई हल नोहीं निकला। इसके बाद उन्होंने अब सिविल अस्पताल के एसएमओ को इस संबंधी अवगत करवाया। उन्होंने लोगों से अपील की है अस्पताल में 24 घंटे सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध है, जिसमें ऑक्सीजन सहित ट्रेंड स्टॉफ मौजूद रहता है। इधर एसएमओ डॉ. अश्विनी कुमार ने कहा कि पहले जो हुआ उसके बारे में उन्हें नहीं पता है, लेकिन अब सरकारी अस्पताल में प्राइवेट एंबुलेंस की एंट्री नहीं होगी।
यदि किसी प्राइवेट एंबुलेंस की एंट्री होगी तो उसका पूरा रिकॉर्ड अस्पताल में होगा। उन्होंने अस्पताल के समस्त स्टाफ को भी कड़े निर्देश दिए हैं कि यदि किसी मरीज को एंबुलेंस की आवश्यकता होगी तो वह सरकारी एंबुलेंस से संपर्क करेंगे। जिससे मरीज और सिविल अस्पताल दोनों को नुकसान न हो। कुछ मजदूर वर्ग के लोग तो प्राइवेट एंबुलेंस कर ही नहीं पाते ऐसे में तो उन लोगों के लिए यह एंबुलेंस वरदान का काम करती है। मगर अस्पताल में खड़ी रहने के कारण यह एक शो पीस का सामान बन कर रह गई है। अगर इसका किसी गरीब को लाभ नहीं मिला तो क्या फायदा।



Patients are spending more due to going in private ambulance



कॉलेज खुलवाने के लिए पीएसयू का धरना जारी

कॉलेज खुलवाने के लिए पीएसयू का धरना जारी

कॉलेज खुलवाने के लिए पीएसयू का धरना जारी

पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन (पीएसयू) द्वारा प्रांतीय स्तरीय आह्वान के अंतर्गत कॉलेज खुलवाने की मांग करते हुए एमआर सरकारी कॉलेज फाजिल्का के विद्यार्थियों द्वारा कॉलेज के गेट पर लगाया पक्का धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के जिला प्रधान धीरज कुमार और जिला नेता सुखविन्दर सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पंजाब सरकार द्वारा पंजाब की सभी संस्थाओं को बंद करके लोगों को घरों में कैद किया हुआ था और विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लासें लगा कर पढ़ाई करवाई जा रही थी और ऑनलाइन क्लासों के नाम पर विद्यार्थियों की फीसों के रूप में भारी लूट की जा रही थी। परन्तु अब लगभग सभी संस्थान ही धार्मिक संस्थान, रेस्टोरेंट, स्कूल, यातायात, ठेके आदि खोलने की इजाजत दे दी है तो देश के कॉलेज, यूनिवर्सिटियां अभी तक बंद पड़ी हैं, इनको खोलने की तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है परन्तु फीसों के द्वारा विद्यार्थियों की लूट उसी तरह जारी है।


उन्होंने कहा जहां तक ऑनलाइन पढ़ाई की बात है तो यह विद्यार्थियों का भविष्य सवारने में किसी तरह भी कामयाब नहीं हुई और न ही हो सकती है। इस कारण इस लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों का बहुत नुकसान हो चुका है। इस लिए जल्द शैक्षिक संस्थान खोले जाएं। नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक कॉलेज खोले नहीं जाते यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा। इस मौके पर अमनप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह, कुलविंद्र सिंह आदि विद्यार्थियों ने भाग लिया ।



PSU strike to open college